Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
इससे पहले ईडी ने इस मामले के संबंध में सुकन्या मंडल को बेहिसाब संपत्ति और उनसे जुड़े बैंक खातों को लेकर तलब किया था।
नई दिल्ली, 26 अप्रैल। ईडी ने बुधवार को टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को गिरफ्तार किया है। अनुब्रत मंडल को पहले सीबीआई और फिर प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने पशु तस्करी के मामले में पहले सुकन्या मंडल से पूछताछ की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इससे पहले ईडी ने इस मामले के संबंध में सुकन्या मंडल को बेहिसाब संपत्ति और उनसे जुड़े बैंक खातों को लेकर तलब किया था। सुकन्या मंडल राज्य सरकार की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालय में पेशे से शिक्षक हैं। इससे पहले भी उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी ने तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुई थीं। ईडी ने 17 नवंबर, 2022 को पशु तस्करी मामले में बीरभूम जिले के टीएमसी प्रमुख अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया था। वह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में थे, जिसने उसे इसी मामले में अरेस्ट किया था।